2520
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। वैश्विक आस्था के केंद्र भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालु सोने एवं चांदी की वस्तुएं व आभूषण के अलावा नकद चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। वहीं शुक्रवार को भी एक भक्त ने चांदी से बना टैक्टर भेंट किया है। मंदिर में शुक्रवार दोपहर बाद श्रद्धालु चांदी से बना टैक्टर लेकर पहुंचा तो पूरा परिसर भगवान सांवलिया सेठ के जयकारों से गूंज उठा। निंबाहेड़ा के श्रद्धालु की और से टैक्टर भेंट किया गया जो चर्चा का विषय बन गया।
श्रद्धालु निंबाहेड़ा निवासी गोपाल आंजना ने बताया कि उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से मनोकामना मांगी थी, जो पूरी हो गई। इस खुशी में उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को चांदी से बना टैक्टर भेंट किया है। इस ट्रैक्टर को बनवा कर चांदी के बॉक्स में पैक करवाया गया। शुक्रवार दोपहर में इस ट्रैक्टर को लेकर मंदिर में पहुंचे, जो सभी श्रद्धालुओं के बीच में भी आकर्षण का केंद्र था। करीब 340 ग्राम चांदी से यह ट्रैक्टर तैयार करवाया था। यहां मंदिर में ओसरा पुजारी चुन्नीदास वैष्णव एवं मुकेश वैष्णव को चांदी का टैक्टर दिया। ओसरा पुजारी ने श्रद्धालु गोपाल आंजना एवं अन्य को सांवलिया सेठ का चरणामृत एवं प्रसाद भेंट किया।
ट्रैक्टर ज्यादा बिके, इसके लिए मांगी थी मनोकामना
श्रद्धालु गोपाल आंजना ने बताया कि उसका निंबाहेड़ा में ट्रैक्टर का शोरूम है। वह सांवलिया सेठ का भक्त है। उसने भगवान सांवलिया सेठ से मनोकामना मांगी थी उसके ट्रैक्टर की अच्छी बिक्री होगी तो वह भगवान को चांदी से बना ट्रैक्टर भेंट करेगा। बीते समय में उसके शोरूम से ट्रैक्टर की बिक्री अच्छी हुई है। ऐसे में उसने मनोकामना पूरी होने पर भगवान को चांदी का ट्रैक्टर भेंट किया। साथ ही भगवान की भगवान सांवलिया सेठ की प्रसादी भी की, जिसमें रिश्तेदार सहित कई मेहमान भी शामिल हुवे। यह ट्रैक्टर निंबाहेड़ा में ही सर्राफा व्यवसाई के यहां तैयार करवाया था।