इतिहास के पन्नों में 20 अक्टूबरः चीन ने दोस्त बनकर भारत से किया विश्वासघात
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी मार्ग पर ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिड़ंत, आग लगने से दो जने जिंदा जले

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - बम्बोरी में सर्पदंश से दो वर्षीय बालक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, पीछे चल रहे ट्रक ने भी मारी टक्कर, देवरी पुलिया पर उड़े परखच्चे, सभी सुरक्षित

  • बड़ी खबर

सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे अनगढ़ बावजी, हेलीपेड पर हुआ स्वागत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी मार्ग पर ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिड़ंत, आग लगने से दो जने जिंदा जले * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - बम्बोरी में सर्पदंश से दो वर्षीय बालक की मौत * चित्तौड़गढ़ - आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, पीछे चल रहे ट्रक ने भी मारी टक्कर, देवरी पुलिया पर उड़े परखच्चे, सभी सुरक्षित * सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे अनगढ़ बावजी, हेलीपेड पर हुआ स्वागत * सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, पहुंचने लगे जनप्रतिनिधि * चित्तौड़गढ़ - अंबू बैग से बचाई दो की जान, जुगाड़ से वेंटीलेटर तैयार एक को 100 किलोमीटर दूर किया रैफर, गणपति विसर्जन करते डूबी थी ननंद व भाभी * चित्तौड़गढ़ - पूजन सामग्री खरीदने गया था परिवार, सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का माल पार * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - डीजे की गाड़ी में विद्युत केबल फसने से विद्युत पोल गिरा, महिला की मौत, युवती घायल * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - गणेशजी की मूर्ति विसर्जन करने गए तीन किशोर पानी में डूबे, दो की मौत, एक गंभीर घायल * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - तेज रफ्तार ट्रेलर ने लिया बाइक को चपेट में, महिला की हुई मौके पर मौत * चित्तौड़गढ़ - फंदे पर लटका मिला हम्माल का शव, बदबू से पड़ोसियों को चला पता * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - बसेड़ा में पैंथर का फिर हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार * चित्तौड़गढ़ - देरी से नाराज हुवे केंद्रीय मंत्री, हड़बड़ाहट की दिखी स्थिति * चित्तौड़गढ़ - सांवलियाजी पहुंचे जिला कलक्टर, मेले की तैयारियों का लिया जायजा * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - निम्बाहेड़ा पुलिस ने पकड़ा करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का 33 क्विंटल से अधिक डोडा-चुरा, एक आरोपी गिरफ्तार

देश-दुनिया के इतिहास में 20 अक्टूबर की तारीख कई कारणों से दर्ज है। यह तारीख भारतीय कूटनीतिक विफलता की भी याद दिलाती है। 20 अक्टूबर, 1962 को ही चीन ने भारत पर सुनियोजित हमला किया था। चीन की सेना ने न केवल सीमा पार की, बल्कि दोस्ती के नाम पर विश्वासघात भी किया। भारत 1947 में स्वतंत्र हुआ और 1949 में चीन रिपब्लिक बना। शुरुआत में दोनों में दोस्ताना रिश्ते थे। दावे ऐसे भी हैं कि भारत ने चीन की खातिर संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता ठुकरा दी थी। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने हिंदी-चीनी भाई-भाई का नारा देकर दोस्ती बढ़ाई थी। दोनों देशों के बीच तनाव तब बढ़ा, जब 1959 में भारत ने दलाई लामा को शरण दी।

यह विवाद 1962 तक चरम पर पहुंच गया। और 20 अक्टूबर, 1962 को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत पर हमला कर दिया। भारत युद्ध के लिए तैयार ही नहीं था। नतीजा यह हुआ कि चीन के 80 हजार जवानों का मुकाबला करने भारत ने 10-20 हजार सैनिक उतारे थे। युद्ध एक महीना चला और 21 नवंबर, 1962 को चीन ने जब सीजफायर की घोषणा की, तब तक भारत को काफी नुकसान हो चुका था। एक महीने चले युद्ध के बीच नेहरू ने देशवासियों को सिर्फ लड़ाई के पहले दिन यानी 20 अक्टूबर को ही संबोधित किया था। पूरे एक महीने तक नेहरू और भारतवासियों के बीच कोई संवाद नहीं हुआ। दूसरी बार वह 20 नवंबर को बोले और वो भी बेहद निराशाजनक सूचनाओं के साथ। नेहरू ने देशवासियों को बताया कि चीन दोहरी नीति पर चल रहा है। एक तरफ तो वो शांति की बात कर रहा है, दूसरी तरफ उसके हमले लगातार जारी हैं।

और यह तारीख लीबिया के इतिहास में भी दर्ज है। 20 अक्टूबर, 2011 को लीबिया के तानाशाह मुअम्मर-अल-गद्दाफी की हत्या की गई थी। गद्दाफी ने लीबिया पर चार दशक से ज्यादा समय तक शासन किया था। सितंबर 1969 में सैन्य तख्तापलट के जरिए किंग इदरीस को हटाकर गद्दाफी लीबिया की सत्ता में आया था। उसने सत्ता में आने के बाद बड़े बदलाव किए। 1973 में गद्दाफी ने सभी पेट्रोल के कुओं का राष्ट्रीयकरण कर दिया। इस्लामी कानून के हिसाब से लीबिया के लोगों पर सख्त प्रतिबंध लगाए।

भारतीय विधिक व्यवस्था में महिला सशक्तीकरण के रूप में भी इस तारीख को याद किया जाता है। विधि व्यवस्था में इतिहास रचने वाली चंद महिलाओं में लीला सेठ का स्थान प्रमुख है। 20 अक्टूबर, 1930 को लखनऊ में पैदा हुईं लीला सेठ देश के किसी भी हाई कोर्ट की पहली मुख्य न्यायाधीश हैं। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली लीला सेठ दिल्ली उच्च न्यायालय की भी पहली महिला मुख्य न्यायाधीश थीं। वे देश की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने लंदन बार परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया। लीला सेठ की जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण रही। उनकी जीवनी 'ऑन बैलेंस' को 2003 में पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशित किया। लीला सेठ का 05 मईए 2017 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1568ः अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया।

1740ः मारिया थेरेसा आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।

1774ः कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) भारत की राजधानी घोषित।

1822ः लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित।

1880ः एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना।

1904ः चिली और बोलविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षकर किया।

1905ः रूस में ऐतिहासिक हड़ताल शुरू। यह 11 दिन तक चली।

1947ः अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किए।

1963ः दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरू।

1970ः सैयद बर्रे ने साेमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।

1973ः दलाई लामा की ब्रिटेन की पहली यात्रा।

1991ः भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।

1995ः संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन शुरू।

1998ः मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।

2004ः बांग्लादेश में तीन पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सजा सुनाई गई।

2004ःब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।

2007ः अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नए प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।

2007ः अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

2011ः लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्मद गद्दाफी गृहयुद्ध में मारा गया।

जन्म

1855ः आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक और इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी।

1920ः पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर राय।

1930ः भारतीय विधिक व्यवस्था में इतिहास रचने वालीं जस्टिस लीला सेठ।

1978: भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग।

निधन

1964ः भारत के क्रांतिकारी एचसी दासप्पा।

1964ः अमेरिकी इंजीनियर, व्यापारी और राजनीतिज्ञ हर्बर्ट हूवर।

1982ः केरल और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू।

What's your reaction?