861
views
views
सीधा सवाल। कपासन। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत ओबीसी मोर्चा भाजपा नगर मण्डल द्वारा पौधा रोपण किया गया।ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नारायण सुथार ने बताया की नगर मण्डल ओबीसी मोर्चा द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिस थाना व पोस्ट ऑफिस के सामने पौधारोपण की शुरुआत की गई।तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।अभियान के तहत नगर में मुख्य स्थलों को चिन्हित कर वहा पर भी पौधा रोपण किया जायेगा।इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष पंकज सिरोया,महामंत्री सोहन लाल खटीक,अशोक विजयवर्गीय,पार्षद प्रतिनिधि नन्द किशोर टेलर,युवा मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष विकास बारेगामा,ओबीसी मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष संजय सोनी,महामंत्री भगवती लाल आचार्य,प्रकाश सुथार, मुरली टेलर,हिरा लाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।