इतिहास के पन्नों में 01 नवंबरः दिल्ली को 1956 में मिली नई पहचान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी मार्ग पर ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिड़ंत, आग लगने से दो जने जिंदा जले

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - बम्बोरी में सर्पदंश से दो वर्षीय बालक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, पीछे चल रहे ट्रक ने भी मारी टक्कर, देवरी पुलिया पर उड़े परखच्चे, सभी सुरक्षित

  • बड़ी खबर

सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे अनगढ़ बावजी, हेलीपेड पर हुआ स्वागत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी मार्ग पर ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिड़ंत, आग लगने से दो जने जिंदा जले * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - बम्बोरी में सर्पदंश से दो वर्षीय बालक की मौत * चित्तौड़गढ़ - आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, पीछे चल रहे ट्रक ने भी मारी टक्कर, देवरी पुलिया पर उड़े परखच्चे, सभी सुरक्षित * सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे अनगढ़ बावजी, हेलीपेड पर हुआ स्वागत * सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, पहुंचने लगे जनप्रतिनिधि * चित्तौड़गढ़ - अंबू बैग से बचाई दो की जान, जुगाड़ से वेंटीलेटर तैयार एक को 100 किलोमीटर दूर किया रैफर, गणपति विसर्जन करते डूबी थी ननंद व भाभी * चित्तौड़गढ़ - पूजन सामग्री खरीदने गया था परिवार, सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का माल पार * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - डीजे की गाड़ी में विद्युत केबल फसने से विद्युत पोल गिरा, महिला की मौत, युवती घायल * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - गणेशजी की मूर्ति विसर्जन करने गए तीन किशोर पानी में डूबे, दो की मौत, एक गंभीर घायल * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - तेज रफ्तार ट्रेलर ने लिया बाइक को चपेट में, महिला की हुई मौके पर मौत * चित्तौड़गढ़ - फंदे पर लटका मिला हम्माल का शव, बदबू से पड़ोसियों को चला पता * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - बसेड़ा में पैंथर का फिर हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार * चित्तौड़गढ़ - देरी से नाराज हुवे केंद्रीय मंत्री, हड़बड़ाहट की दिखी स्थिति * चित्तौड़गढ़ - सांवलियाजी पहुंचे जिला कलक्टर, मेले की तैयारियों का लिया जायजा * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - निम्बाहेड़ा पुलिस ने पकड़ा करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का 33 क्विंटल से अधिक डोडा-चुरा, एक आरोपी गिरफ्तार

देश-दुनिया के इतिहास में 01 नवंबर की तारीख अलग-अलग कारणों से दर्ज है। इस तारीख का भारत के इतिहास में भी बहुत महत्व है। इसी तारीख को देश के विभिन्न राज्यों का भाषा के आधार पर पुनर्गठन करने का फैसला लिया गया था। इसी तारीख को 1956 से लेकर 2000 तक भारत में छह राज्यों का जन्म हुआ। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक और केरल शामिल हैं। यह छह राज्य एक ही तारीख को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। इन छह राज्यों के अलावा 1956 में 01 नवंबर को ही देश की राजधानी दिल्ली को केंद्रशासित प्रदेश के रूप में नई पहचान दी गई।

मध्य प्रदेश की स्थापना 01 नवंबर 1956 को हुई थी। भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य मध्य प्रदेश की स्थापना तत्कालीन भारत सरकार के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रही। इसका मुख्य कारण था चार प्रांत मध्य प्रांत, पुराना मध्य प्रदेश, विंध्य प्रदेश और भोपाल को जोड़कर एक राज्य बनाना। इन प्रांतों की जनता अलग-अलग विचार, जीवनशैली, खान-पान, रहन-सहन, लोक संस्कृति और आचार-विचार की थी। लंबे विचार-विमर्श के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश बना। पुनर्गठन से पहले इसे मध्य भारत के नाम से भी जाना जाता था। 01 नवंबर,1956 को मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर पं.रविशंकर शुक्ल का लाल परेड ग्राउंड पर पहला भाषण हुआ था। इससे टूटकर छत्तीसगढ़ राज्य बना। इसकी स्थापना 01 नवंबर, 2000 को हुई। अमित जोगी को इसका पहला मुख्यमंत्री बनाया गया।

भारतीय उपमहाद्वीप का प्रवेश द्वार रहा पंजाब स्वतंत्रता के बाद बड़े राज्य के रूप में संगठित था। राज्यों के पुनर्गठन पर फैसला लिया जा रहा था, तब पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का कुछ हिस्सा (वर्तमान में) और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ इसके हिस्सा थे। 1950 से भाषायी (पंजाबी, हिंदी, पहाड़ी) आधार पर उठी राज्यों की मांग के चलते 'पंजाब पुनर्गठन विधेयक, 1966' के अनुसार 01 नवंबर, 1966 को 'हरियाणा' राज्य के रूप में एक नये राज्य का उदय हुआ। जहां पहाड़ी बोली जाती थी, उस भाग को हिमाचल प्रदेश में मिला दिया गया। पुनर्गठन के समय चंडीगढ़ पर हरियाणा और पंजाब, दोनों ने ही अपना अधिकार जताया। इसलिए, चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया। जिसे दोनों राज्यों की राजधानी के रूप में जाना जाता है।

प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। कर्नाटक आजादी के समय 20 से भी ज्यादा अलग-अलग प्रांतों में बंटा था। इनमें मद्रास, बॉम्बे प्रेसीडेंसी और हैदराबाद रियासत भी शामिल थीं। 1953 में आंध्र प्रदेश बना तो मद्रास के कई जिले मैसूर में मिलाये गए। इससे हिंसा भड़क उठी और यह आन्दोलन विद्रोह पर उतर आया। आखिरकार, सरकार ने भाषायी आधार पर 01 नवंबर 1956 को स्टेट ऑफ मैसूर की स्थापना की। इसमें सभी कन्नड़ भाषी क्षेत्रों का विलय कर दिया गया। 1973 में इसका नाम बदल कर कर्नाटक रखा गया।

केरल अपने प्राचीन इतिहास, दीर्घकालीन वैदेशिक व्यापारिक संबंध और विज्ञान एवं कला की समृद्ध परंपरा का धनी रहा है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय केरल में दो प्रांत त्रावण कोर राज्य और कोची साम्राज्य थे। स्वाधीनता के बाद राज्य पुनर्गठन एक्ट, 1956 के तहत वर्तमान केरल राज्य का निर्माण मद्रास राज्य के मालाबार जिले, थिरु-कोच्चि राज्य और कासरगोड तालुका और दक्षिण कनारा को मिलाकर किया गया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1141ः इंग्लैंड की पहली महिला शासक अनार्की-मटिल्डा का संक्षिप्त शासनकाल समाप्त। स्टीफन ऑफ ब्लिस ने सिंहासन हासिल किया।

1611ः विलियम शेक्सपीयर के नाटक द टेम्पेस्ट का पहला रिकॉर्ड किया गया प्रदर्शन लंदन के पैलेस ऑफ व्हाइटहॉल में।

1755ः पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप। 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।

1765ः ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू।

1776ः कैलिफोर्निया में मिशन सैन जुआन कैपिट्रानो की स्थापना।

1787ः स्वीडन में लड़कियों के लिए पहला माध्यमिक शिक्षा विद्यालय गोटेबोर्ग में स्थापित।

1800ः जॉन एडम्स अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।

1858ः ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत का शासन ब्रिटेन के शासक के हवाले किया।

1876ः न्यूजीलैंड ने अपने नौ प्रांतों को भंग कर उन्हें 63 काउंटी में बदला।

1913ः स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।

1928ः रोमानियाई रेडियो प्रसारण कंपनी की शुरुआत।

1928ः तुर्की के राष्ट्रपति मुस्तफा केमल अतातुर्क ने तुर्की भाषा के ओटोमन तुर्की वर्णमाला एस्टे आधिकारिक लेखन प्रणाली को बदला। वर्तमान 29-अक्षर तुर्की वर्णमाला पेश की।

1940ः इतालवी फासीवादियों ने ग्रीस की बड़ी आबादी वाले क्षेत्र पर कब्जा किया।

1950ः भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।

1952ः जय नारायण व्यास पुष्करणा राजस्थान के मुख्यमंत्री बने।

1952ः संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रशांत क्षेत्र में एन्विटोक एटोल पर हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

1956ः भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन। पंडित रविशंकर शुक्ल मुख्यमंत्री बने।

1956ः कर्नाटक राज्य की स्थापना।

1956ः राजधानी दिल्ली केंद्रशासित राज्य बना।

1956ः आंध्र प्रदेश की स्थापना। नीलम संजीव रेड्डी मुख्यमंत्री बने।

1956ः केरल राज्य की स्थापना।

1956ः एस. निजलिंगप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने।

1958ः तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1966ः हरियाणा राज्य की स्थापना।

1966ः चंडीगढ़ राज्य की स्थापना।

1970ः पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर पोलिश उपाध्यक्ष को गोली मारी गई।

1973ः मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।

1984ः भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोधी दंगा भड़का।

2000ः छत्तीसगढ राज्य का गठन।

2003ः इराकी छापामारों ने बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर हमला किया। 15 सैनिकों की मृत्यु।

2008ः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कंपनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।

2010ः चीन ने 10 साल में पहली बार जनगणना कराने की घोषणा की।

जन्म

1924ः प्रसिद्ध कथावाचक रामकिंकर उपाध्याय।

1930ः उर्दू के लेखक और शायर अब्दुल कावी देसनावी।

1942ः हिंदी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री और नारीवादी चिंतक प्रभा खेतान।

1964ः भारत के अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी।

1973ः भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ।

निधन

1980ः भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी दामोदर मेनन।

What's your reaction?