views

जिसे तैरता हुआ शहर बताया गया था। जिसे तैयार करने में करीब 7.5 मिलियन डॉलर खर्च किए गए। जिसके लिए लगातार दो वर्षों तक करीब तीन हजार मजदूरों ने दिन-रात काम किया। लेकिन इस भव्यतम जहाज की जिंदगी महज पांच दिनों की रही।
10 अप्रैल 1912 को इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपने पहले सफर पर निकला दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटेनिक 15 अप्रैल 1912 तक काल के गाल में समा चुका था। 14 अप्रैल को रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर यह जहाज एक विशाल हिमखंड से टकरा कर ध्वस्त हो गया। इसे डूबने में करीब 2 घंटे 40 मिनट का समय लगा। इसके साथ ही जहाज में सवार 2200 लोगों में से करीब 1500 लोगों की जान चली गई। 700 लोग डूबने से बच गए।
जहाज इस कदर क्षतिग्रस्त हुआ था कि इसका मलबा तलाशने में करीब 73 साल लग गए। 01 सितंबर 1985 को वैज्ञानिक जीन लुई मिशेल और डॉ. रॉबर्ट बलार्ड ने जहाज के अवशेषों का पता लगाया।
इसे सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में गिना जाता है। 1997 में जेम्स कैमरून ने इस आपदा पर आधारित यादगार फिल्म बनाई, जिसपर करीब 200 मिलियन डॉलर खर्च किए गए।
अन्य अहम घटनाएंः
1659ः औरंगजेब ने दारा को हराया।
1814ः नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
1849ः यूरोपीय देश हंगरी ने ऑस्ट्रिया से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1865ः अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मार कर हत्या।
1944ः मुंबई के बंदरगाह में हथियारों से भरे जहाज में विस्फोट, 1200 से अधिक की मात।
1988ः तत्कालीन सोवियत संघ, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अमेरिका के बीच अफगानिस्तान संधि पर हस्ताक्षर।
1995ः भारत चौथी बार एशिया कप चैंपियन बना।
2006ः चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन की शुरुआत।
2010ः बंगाल, ओडिशा, झारखंड व बिहार में चक्रवाती तूफान में करीब 123 लोगों की मौत।
जन्मः
1563ः सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का जन्म।
1862ः गुजरात के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाशंकर पाटनी का जन्म।
1891ः संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म।
1907ः स्वाधीनता सेनानी पूरन चंद जोशी का जन्म।
1919ः मशहूर पार्श्व गायिका शमशाद बेगम का जन्म।
निधनः
1950ः बीसवीं सदी के महान संत व समाज सेवक रमण महर्षि का निधन।
1962ः महान अभियंता भारत रत्न से सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधन।
1963ः हिंदी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का निधन।