588
views
views
सीधा सवाल। कपासन। मतदान की तारीख निकट आने के साथ-साथ दोनों राजनीतिक पार्टी कांग्रेस एवं भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तीव्र गति से संचालित हैं। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के सभी 25 वार्डो में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी उदय लाल आंजना के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार अभियान नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर प्रजापत के संयोजन मे लगातार संचालित हैं। इस प्रचार अभियान में जिला उपाध्यक्ष राजीव सोनी,महिला नगर अध्यक्ष सुमन कुमावत,पार्षद लोकेश राव, भैरू लाल पुर्बिया,युवा युवा नगर अध्यक्ष दीन बंधु सोमानी, मधु सूदन कुमावत,हिम्मत कोदली, लक्ष्मी लाल भाड़,सुनील प्रधान, सत्य नारायण सेन,सत्य नारायण रावत,रोहित कोदली,हरलाल जटिया सहित विभिन्न कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में नगर के विभिन्न बुथ पर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क कर मतदान करने हेतू पीले चावल देकर निमंत्रण दिया।मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गीय के अनुसार नगर के कनजी खेड़ा बुड्ढा खेड़ा,कुम्हार मोहल्ला, जगदीश मंदिर,सुखाडिया मार्केट,खारी बावड़ी,बिल्ली का देवरा,लोडकिया चौक, भेरुजी का चौक,व्यास मोहल्ला,आचार्य गली सोमानी मोहल्ला,पिपली चौक, कृष्ण सुदामा चोक,पुराना हॉस्पिटल रोड़,पुराना बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।इस दौरान विधान सभा प्रभारी गजेंद्र भंडारी विधान सभा संयोजक राधेश्याम वेष्णब,महामंत्री सोहन खटीक, गजेंद्र बाघमार ,नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी,पार्षद मुकेश पलोड़ वन्दना सोनी रमेश चोटिया भागीरथ चंदेल किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू लाल बागड़ा, यूवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा नगर पालिका उपाध्यक्ष ऐजाज अली आशीष सोनी बुथ अध्यक्ष रामनिवास विजयवर्गीय संजय चोटिया हरिशंकर शर्मा मुकेश सिरोया अरुण कोदली राकेश आचार्य दिनेश सोनी बबलू चंदेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।