चित्तौड़गढ़ - सेफ्टी बेल्ट बांध कर रस्सी के सहारे 80 फीट गहरे कुएं में उतरा युवक, सात फीट लंबे इंडियन रॉक पायथन को बचाया
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के निकट माताजी की पांडोली गांव में एक सात फीट लंबे इंडियन रॉक पायथन (अजगर) का रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू के लिए वन्य जीव प्रेमी ने काफी खतरा उठाया। यह सेफ्टी बेल्ट बांध कर रस्सी के सहारे कुएं में उतरा था। इसे ग्रामीणों ने रस्सी खींच कर अंदर उतारा और बाहर खींचा था। सुरक्षित रेस्क्यू होने से ग्रामीण के साथ वन्य जीव प्रेमियों ने भी राहत की सांस ली है। रेस्क्यू अभियान करीब एक घंटे तक चला।
जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर से करीब 9 किलीमीटर दूर माताजी की पांडोली गांव में शांतिलाल बैरवा के कुएं में एक अजगर दिखाई दिया। यह अजगर कुएं में पानी निकालने की मोटर के पाईप और बिजली के तार पर लिपट कर बैठा था। अजगर की सूचना प्राप्त होते है मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गए। अपनी सुरक्षा के डर से ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इस पर वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी से संपर्क किया। इस पर वे चित्तौड़गढ़ से अपनी पूरी टीम के साथ 30 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे। यहां देखा तो सामने आया कि कुएं में लगभग 80 फीट की गहराई पर पानी था और अजगर लगभग 30 फीट की गहराई पर बैठा था। टीम ने स्थिति का आंकलन किया और अजगर को सुरक्षित रूप से निकालने की योजना तैयार की। यह रेस्क्यू काफी खरनाक था इसलिए बचाव के काफी प्रयास और समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की योजना बनाई गई। टीम के सदस्य मुबारिक को सेफ्टी बेल्ट के साथ रस्सी के सहारे कुएं में उतारने का निर्णय लिया गया। अजगर और खुद को नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित रेस्क्यू का प्रयास किया गया। यहां एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को कुएं से सफलतापूर्वक बाहर निकाला। इस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। टीम ने सभी ग्रामीणों को सांप और उनसे होने वाले खतरों और बचाव के बारे में पूर्ण जानकारी दी। साथ ही ये भी बताया गया कि सांप अपने इको सिस्टम के लिए बहुत जरुरी जीव है। अजगर को वन्य जीव संरक्षण अधिनयम के तहत अनुसूची 1 में रखा गया है, जिसे मारना दंडनीय अपराध है। सर्प दंश होने पर झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़ कर तुरन्त पीड़ित को अस्पताल ले जाना चाहिए। ग्रामीणों ने अपने आसपास अजगर की मौजूदगी से उत्पन्न संभावित खतरों को स्वीकार करते हुए बचाव दल की त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया। अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में उचित रिहाई के लिए स्थानीय वन विभाग को सौंप दिया गया। इस पूरे रेस्क्यू आपरेशन को वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी के अतिरिक्त पीयूष कांबले, राम कुमार साहू, राहुल वानखेड़े और मुबारिक खान ने पूरा किया।

What's your reaction?