1827
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र में राष्ट्रीय किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिले से 28 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया जिसमें कार्यक्रम में केन्द्र के केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने किसान दिवस के उपलक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्नत खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक विधि से पशुपालन एवं सब्जी उत्पादन की उन्नत विधियों के बारे में बताया जिससे किसानो की आय में वृद्धि हो सके। किसानो की आय दुगुनी कैसे हो इसके लिए समन्वित खेती के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ. सोलंकी, ने किसानो का स्वागत करते हुए दैनिक जीवन में जैविक खेती का महत्व तथा मृदा जांच से लाभ एवं मृदा स्वास्थ्य सुधार व उत्पादकता वृद्धि के मूलमंत्र किसानो को बतायें। फसलो में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन का महत्व एवं आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी, पौधों पर पोषक तत्व की कमी के लक्षण एवं कमी को पूरा करने के उपाय के साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच हेतु मिट्टी नमुना लेने की विधी समझाई। दीपा इन्दौरिया, कार्यक्रम सहायक ने बताया कि महिलाओं की आय कैसे बढ़े इसके लिए सब्जियों एवं फलों का मूल्य संवर्धन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं पोषाहार वाटिका का महत्व बताया। अतं में राष्ट्रीय किसान सम्मान दिवस में पधारे हुए सभी किसानो का केन्द्र के कार्यक्रम सहायक संजय कुमार धाकड़ ने धन्यवाद प्रेषित किया।