1638
views
views

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। शहर में इस बार भी दो दिन शीतला सप्तमी का पर्व मनाया गया। गुरुवार और शुक्रवार को भी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शीतला सप्तमी का पर्व बड़ी आस्था और श्रद्धा से मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने शीतला माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए उन्हें ठंडे पकवानों का भोग लगाया। इस दौरान महिलाओं ने घर में सुख-समृद्धि, बीमारियों से बचाव के साथ ही अखंड सौभाग्य की कामनाएं भी की।
नगर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शीतला सप्तमी का त्योहार हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया। कुछ महिलाओं ने बुधवार शाम को माता-बहनों ने शीतला माता मंदिर जाकर माताजी को मेहंदी लगाई और रात्रि में भोजन बनाया जिसमें ढोकरे, औलिया, पकोड़े, पुडी आदि पकवान बनाए। वही अधिकांश ने गुरुवार को माताजी को मेहंदी लगाई और रात्रि में भोजन बनाया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सभी माता बहनों ने स्नान करके पूजन की थाली सजाकर लाल चुनरी वाली साड़ी पहनकर नंगे पैर देवी मां के मंदिर तक पहुंची। जहां देवी मां की पूजा-अर्चना कर ठंडे भोजन का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की।