चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा नगर में सात दिवस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ सप्ताह का श्री श्री 1008 माधव प्रपन्नाचार्य जी महाराज रामानुज कोट उज्जैन मध्यप्रदेश के मुखारविंद से बुधवार को आरम्भ हुआ। सुबह आठ बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा प्रारंभ स्थल पर एकत्रित हुए। भागवत कथा के आयोजक भराड़िया परिवार (मिठाई वाले)के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन चारभुजा मंदिर रेलवे स्टेशन से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा विधि विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ जल को कलश में लेकर नगर में मुख्य बाजारों में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचे। बैंड-बाजे के साथ जय श्री राधे एवं देवी-देवताओं के नाम के उच्चारण जयघोष के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, युवतियां व महिलाओं  समाजजनों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा में सबसे आगे घोड़े पर समाज व परिवार के वरिष्ठ सदस्य ढोल नगाड़ों से झूमते हुए महिलाएं 351 कलश सर पर लिए हुए।भागवत जी को सिर पर उठाये परिवार के सभी सदस्य और समाज के बंधु चल रहे थे। और बग्गी में श्री श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज रामानुज कोट उज्जैन से व श्री श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज ढ़गोई गुजरात एवं व्यास पीठ पर विराजित कथावाचक श्री श्री माधव प्रपन्नाचार्य जी महाराज हाथी पर विराजित होकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए।कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण की हुई कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगलगीत गाती चल रही थीं। कलश यात्रा का नगर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं विभिन्न समाजों ने जगह-जगह पर स्वागत किया गया और अल्पाहार व जलपान कराया गया। इस मौके पर शोभा यात्रा पर खुले आकाश से पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच भराडिया परिवार से शांति देवी कमला देवी  द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

उज्जैन से आए हुए कथा वाचक महाराज श्री श्री माधव प्रपन्नाचार्य ने कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं के धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा मन की शुद्धि का साधन है। तन का स्नान तो लोग नाना प्रकार के साधन से कर लेते हैं, परंतु मन की शुद्धि के लिए सत्संग आवश्यक होता है। सत्संग श्रवण के लिए किसी उम्र सीमा की वैधता नहीं है। श्रीमद भागवत कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। आवश्यकता निर्मल मन और स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की है। इस मौके पर भराड़िया परिवार से अमरजीत ,अर्जुनलाल ,मदनलाल , सत्यनारायण , देवकिशन , राकेश, विकास ,गगन, मंगल, दुर्गेश,भागीरथ,यश, सोमेश हितेश, युधिष्ठिर आदि ने पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

What's your reaction?