चित्तौड़गढ़/ निम्बाहेड़ा - मानव जीवन की शोभा गुणों से होती है– मुनि युगप्रभ जी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।

"चाँद की शोभा चाँदनी से, आकाश की शोभा तारों से और गमले की शोभा फूलों से होती है। उसी प्रकार मानव जीवन की शोभा उसके गुणों से होती है। जब तक मानव जीवन सद्गुणों से संपन्न नहीं बनता, तब तक आत्मा का सच्चा विकास संभव नहीं है।"

उक्त उदगार सोमवार को स्थानीय शांति नगर स्थित नवकार भवन में आयोजित धर्मसभा में वर्षावास के लिए विराजित जैन संत मुनि श्री युगप्रभ जी म.सा. ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

मुनि श्री ने कहा कि आज के युग में आकृति से मानव तो करोड़ों में मिल सकते हैं, परंतु प्रकृति से मानव बन पाना अत्यंत दुर्लभ है। जो व्यक्ति अपने जीवन में मानवता के गुणों को अपनाता है, वही वास्तव में "प्रकृति से मानव" कहलाने योग्य होता है।

धार्मिक प्रवचनों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मुनिश्री ने श्रावकों के कर्तव्यों और गुणों की ओर प्रकाश डालते हुए कहा कि "जब तक श्रावक के जीवन में 'यातना' का भाव नहीं आता, तब तक वह वास्तविक यातना से नहीं बच सकता। यातनावान श्रावक वही होता है जिसके प्रत्येक कार्य पर धर्म की छाप होती है।"

उन्होंने यह भी कहा कि धर्म को छोड़कर जो भी कार्य किए जाते हैं, वे आत्मा के कल्याण की दिशा में सहायक नहीं होते। उन्होंने दो अत्यंत कठिन कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि "आज के समय में दो कार्य सबसे कठिन हैं एक, स्वयं मानव बनना और दूसरा, किसी को सच्चा मानव बनाना।" इसके लिए उन्होंने मानवता रूपी गुण को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता बताई।

प्रवचन की शुरुआत श्री अभिनव मुनि जी म.सा. ने की। उन्होंने कहा कि "केवल संवेग (धार्मिक उत्साह और आत्मिक जागरूकता) भाव से ही आत्मा का कल्याण संभव है। आज का मानव संवेग को छोड़कर उद्वेग (अविवेकपूर्ण आवेग) की ओर अग्रसर हो रहा है, जो अशांति का कारण बन रहा है।"

सभा में नगर के अनेक श्रावक, श्राविकाओं सहित धर्मप्रेमियों ने उपस्थित रहकर मुनिश्री के उद्बोधनों को ध्यानपूर्वक आत्मसात किया।

What's your reaction?