चित्तौड़गढ़ - ‌विनयभाव से की गई सेवा सफल होती है - महासती विद्यावती
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। स्थानीय अरिहंत भवन सेंथि में धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासती विद्यावती ने कहा कि मनुष्य जन्म में ही धर्म ध्यान त्याग तपस्या प्रत्याख्यान धर्म आराधना हो सकती है। यदि देव चाहे कि वह धर्म करें तो उनके लिए वहां अवसर नहीं होता है। देव बन भी गए तो क्या होना मनुष्य भव के लिए तरसते हैं और पश्चाताप करते हैं कि जब वह मनुष्य जीवन में थे तो उनके पास सभी अनुकूल अवसर थे। गुरु भी मिले, दीक्षा भी ली , संयम अपनाया सभी धर्म कार्य करने के बाद में भी सफलता नहीं मिली। कमी रह गई। मोक्ष गति होनी थी पर देव गति में पहुंच गए। चिंतन मात्र ही हो पता है । फिर से देव मनुष्य जन्म पाने का इंतजार करते हैं । समझना यह है कि मनुष्य जन्म का लक्ष्य मोक्ष प्राप्त करना , जन्म मरण की प्रक्रिया को रोकना, कर्म जो बांधे हैं उन्हें समता से निर्जरा करना। लेकिन पुराने कर्म काटने के स्थान पर नए कर्म बांधना जारी रहता है इसलिए बार-बार कहा जाता है । त्याग तपस्या के लिए जीवन है । जीवन क्षण भंगूर है समय रहते धर्म ध्यान करना है । ब्रह्मचर्य के पालन से बहुत फल होता है। 180 उपवास का फल एक दिन के ब्रह्मचर्य के पालन से होता है। तपस्या के साथ सजग रहना होता है । श्रद्धा दुर्लभ है। गुरु का सहयोग मिलना , जिनवाणी का श्रवण करना , उस पर श्रद्धा होना, फिर जो सुना उसे पर आचरण करना यह सब दुर्लभ है। सुलभ होने पर नसीब की बात समझनी चाहिए। पुण्य वाणी से पुरुषार्थ सफलता है। तीर्थंकर का जन्म जब होता है कल्याणक देवों द्वारा मनाया जाता है। घनघाती कर्मों से मुक्त होने पर तीर्थंकर भगवान को केवल ज्ञान होता है । विनय धर्म को विस्तार से समझाते हुए कहा कि विनय से ही सभी क्रियाएं, सफलता मिलती है । विनयवान को ही अधिकार मिलते हैं। भगवान महावीर के जन्म के अवसर पर देव देवों द्वारा कल्याणक मानना, देवियों द्वारा व्यवस्थाएं करने का जीवंत विवरण धर्म सभा में सुनाया समझाया। महासती ने कहा कि विनय गुण होता है तब सेवा हो पाती है । विनय से सेवा करने वाले धन्य होते हैं। जिन बालक बालिकाओं में पुत्र पुत्री में विनय भाव सेवा भाव होते हैं उनके माता-पिता परिजन खूब खुशी से जीवन यापन करते हुए आशीर्वाद देते हैं । माता-पिता को कभी सताना रुलाना नहीं, परिजनों का सम्मान करना , यह गुण जीवन को आगे बढ़ाता है। सेवा भाव विनय गुण स्व को पर को शांति देता है।

 प्रवचन सभा को नमनश्री मसा. ने संबोधित करते हुए अंतगढ़ सूत्र का वाचन किया एवं महापुरुषों के प्रेरक जीवन को मार्मिक तरीके से समझाया। महासति मर्यादा श्री ने कहा कि आगम शास्त्रों में एकांत का बहुत महत्व है। एकांत में रहने से शास्त्रों के अध्ययन का अवसर मिलता है । एकांत साधना शांतिदायक, मन को प्रसन्न करने वाली होती है। महापुरुषों ने एकांत साधना का महत्व बताया जो आज भी प्रासंगिक है। महासती ने हुकुम संघ के आचार्य श्रीलाल जी महाराज साहब का जीवन वृतांत सुनाते हुए कहा कि सांसारिक अवस्था में श्रीलाल जी ने 8 वर्ष की उम्र में ही धार्मिक अध्ययन किया, रुचि जगाई और तय कर लिया कि मैं तो साधु बनूंगा। गंभीर दार्शनिक मुद्रा चेहरे पर बचपन से झलकती थी। बड़े होकर विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों के बाद भी दीक्षा ली। संयम पालन के साथ विद्वान बने और युवाचार्य पद के दायित्व के बाद आचार्य बने और शासन की खूब प्रभावना की। मात्रा 21 वर्ष की आयु में युवाचार्य बने, आचार्य बने। आचार्यश्री चौथमल जी महाराज साहब ने उनको परखा और दायित्व दिया था। खूब धर्म प्रभावना हुई। उन्होंने जवाहरलाल जी मसा. को दायित्व प्रदान किया। हुक्म संघ के महान आचार्य के जीवन को पढ़ने समझने एवं जीवन में अपनाने से कल्याण होता है। धर्म सभा में एकासान, उपवास, आयंबिल, बेला, तेला एवं चार उपवास तथा अन्य नियम प्रत्याख्यान महासती विद्यावती ने मंगल पाठ के साथ कराए । धर्म सभा में नरेश ढाबरिया ने गीतिका प्रस्तुत की। संचालन विमल कोठारी ने किया।

What's your reaction?